मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-अमेरिका युद्ध और 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' की नाकेबंदी के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर है। जहां पूरी दुनिया में ऊर्जा और तेल की सप्लाई ठप होने का डर बना हुआ है, वहीं भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिसके सबसे ज्यादा जहाज इस खतरनाक रास्ते से सुरक्षित गुजर रहे हैं। जब से युद्ध शुरू हुआ है, तब से अब तक, कम से कम 8 भारतीय जहाजों ने इस युद्ध क्षेत्र को पार किया है। इनमें से कई जहाज भारी मात्रा में गैस और तेल लेकर भारत पहुंचे हैं, जिससे देश में ईंधन की कमी नहीं हुई।
