Get App

Henley Passport Index: अब 55 देशों में भारतीयों की होगी वीजा फ्री एंट्री, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 80वें स्थान के साथ बढ़ गई भारतीय पासपोर्ट की ताकत

Henley Passport Index: दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की दौड़ में एशियाई देशों का दबदबा बरकरार है। सिंगापुर लगातार तीसरे वर्ष नंबर 1 पर बना हुआ है, जहां के नागरिक 192 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश कर सकते है। जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 1:47 PM
Henley Passport Index: अब 55 देशों में भारतीयों की होगी वीजा फ्री एंट्री, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 80वें स्थान के साथ बढ़ गई भारतीय पासपोर्ट की ताकत
भारत अब दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में 80वें स्थान पर पहुंच गया है

Henley Passport Index: भारतीय ट्रैवलर्स के लिए एक अच्छी खबर है। अब वो बिना किसी वीजा या पहले से भरे जाने वाले फॉर्म के ही कई देशों एंट्री कर सकते हैं। लंदन स्थित 'हेनले एंड पार्टनर्स' द्वारा जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारतीय पासपोर्ट ने 5 पायदान की छलांग लगाई है। अब भारत दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में 80वें स्थान पर पहुंच गया है। साल 2025 में भारत की रैंकिंग 85वीं थी। इस सुधार के साथ, भारतीय नागरिक अब दुनिया के 55 देशों में वीजा फ्री या 'वीजा-ऑन-अराइवल' के यात्रा कर सकते हैं।

सिंगापुर लगातार तीसरे वर्ष बना नंबर 1

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की दौड़ में एशियाई देशों का दबदबा बरकरार है। सिंगापुर लगातार तीसरे वर्ष नंबर 1 पर बना हुआ है, जहां के नागरिक 192 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश कर सकते है। जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है।

इन देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते है भारतीय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें