India-US Trade Deal: हीरे, मसाले, फल... अमेरिका में भारत के इन प्रोडक्ट पर लगेगा जीरो टैरिफ, देखें पूरी लिस्ट

India-US Trade Deal: पीयूष गोयल ने कहा कि इन प्रोडक्ट पर टैरिफ पूरी तरह खत्म होने से भारत का निर्यात और मजबूत होगा और मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। विमान के पुर्जों पर सेक्शन 232 के तहत छूट, ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ कोटा और जेनेरिक दवाओं पर बेहतर शर्तों से इन सेक्टरों में साफ फायदा दिखेगा

अपडेटेड Feb 07, 2026 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
India-US trade deal: हीरे, मसाले, फल... अमेरिका में भारत के इन प्रोडक्ट पर लगेगा जीरो टैरिफ, देखें पूरी लिस्ट

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (US India Trade Deal) से भारत के निर्यात को बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस समझौते में टैरिफ दर 18% तय की गई है, जो पड़ोसी देशों के मुकाबले कम है। इससे भारतीय निर्यातकों को फायदा होगा।

भारत और अमेरिका ने इस व्यापार समझौते पर संयुक्त बयान जारी किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। गोयल ने कहा, पहले जो 50% रेसिप्रोकल टैरिफ था, उसे घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे भारत के निर्यातकों को राहत मिलेगी और देश की विकास यात्रा को नई उम्मीदें मिलेंगी।

अमेरिका में किन भारतीय प्रोडक्ट पर लगेगा ZERO टैरिफ?


पीयूष गोयल ने बताया कि कई भारतीय उत्पादों को अमेरिका में जीरो टैरिफ मिलेगा। इनमें शामिल हैं:

  • रत्न और हीरे
  • दवाइयां (फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट)
  • विमान के पुर्जे
  • स्मार्टफोन (पहले की तरह जीरो ड्यूटी पर रहेंगे)
  • मसाले
  • चाय और कॉफी
  • नारियल और नारियल तेल
  • सुपारी, ब्राजील नट, काजू, चेस्टनट
  • वेजिटेबल वैक्स
  • फल: एवोकाडो, केला, आम, अनानास
  • मशरूम
  • कुछ बेकरी प्रोडक्ट

गोयल ने कहा कि इन प्रोडक्ट पर टैरिफ पूरी तरह खत्म होने से भारत का निर्यात और मजबूत होगा और मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। विमान के पुर्जों पर सेक्शन 232 के तहत छूट, ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ कोटा और जेनेरिक दवाओं पर बेहतर शर्तों से इन सेक्टरों में साफ फायदा दिखेगा।

कृषि और डेयरी सेक्टर सुरक्षित

पीयूष गोयल ने साफ किया कि भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका से जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) उत्पाद भारत में आने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय किसानों के कृषि उत्पाद अमेरिका में जीरो ड्यूटी पर जाएंगे, लेकिन अमेरिकी किसानों के उत्पादों को भारत में लाने पर कोई टैरिफ छूट नहीं दी गई है।

यह व्यापार समझौता इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित किया गया था। इसके साथ ही भारत ने अगले पांच सालों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान और उनके पुर्जे, कीमती धातु, टेक प्रोडक्ट और कोकिंग कोल खरीदने का संकेत भी दिया है।

'किसानों के हितों से समझौता नहीं...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने विपक्ष पर साधा निशाना

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।