Get App

Piyush Goyal: 'भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं'; व्यापार समझौता पर लोकसभा में बोले पीयूष गोयल

India-US Trade Deal: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ये डील संवेदनशील कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों की पूरी तरह से रक्षा करता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 12:58 PM
Piyush Goyal: 'भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं'; व्यापार समझौता पर लोकसभा में बोले पीयूष गोयल
India-US Trade Deal: पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका डील में कृषि-डेयरी क्षेत्रों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा

India-US Trade Deal: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार (4 फरवरी) को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील से भारतीय किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ जिस द्विपक्षीय ट्रेड डील को अंतिम रूप दे रहा है, वह संवेदनशील कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों की पूरी तरह से रक्षा करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 फीसदी करने की घोषणा के एक दिन बाद गोयल ने लोकसभा में कहा कि दोनों देश जल्द ही समझौते का डिटेल्स देते हुए एक संयुक्त बयान जारी करेंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दे दिया है। पीयूष गोयल ने लोकसभा में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में बताया कि पिछले एक साल से दोनों पक्ष अलग-अलग लेवल पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन बातचीत में भारतीय पक्ष कृषि और डेयरी सेक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करने में खास तौर पर सफल रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ कम करके 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह यह अमेरिका द्वारा कई अन्य देशों पर लगाए गए टैरिफ से कम है। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक ढांचागत समझौता भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने और 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पीयूष गोयल ने कहा, "दोनों पक्षों (अमेरिका-भारत) के हितों को देखते हुए स्वाभाविक है कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करते हुए सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करना चाहेंगे। भारतीय पक्ष अपने संवेदनशील क्षेत्रों विशेषकर कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें