India vs South Africa 4th T20I: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार (18 दिसंबर) को कहा कि दिसंबर और जनवरी में सभी मैच उत्तर के बजाय दक्षिण भारत में आयोजित किए जाएं, ताकि क्रिकेट प्रेमी ठगा हुआ महसूस ना करें। थरूर की यह टिप्पणी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में चौथे टी20 मैच को खराब विजिबिलिटी के कारण रद्द किए जाने के एक दिन बाद आई है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रस्तावित इस मैच को घने कोहरे के कारण मैच रद्द करना पड़ा। शशि थरूर और BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के बीच संसद में सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत में क्रिकेट मैचों की शेड्यूलिंग को लेकर तीखी बहस हुई।
