IND vs SA 4th T20I: 'केरल में खेलना चाहिए था'; लखनऊ में कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच होने पर बोले थरूर

India vs South Africa 4th T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच बुधवार (17 दिसंबर) को लखनऊ में घने कोहरे के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गंभीर वायु प्रदूषण के बीच लखनऊ में मैच करवाने के फैसले पर सवाल उठाया हे

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 11:33 PM
Story continues below Advertisement
India vs South Africa 4th T20I: लखनऊ मैच रद्द होने के बाद उत्तरी भारत में मैचों की शेड्यूलिंग पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं

India vs South Africa 4th T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच बुधवार (17 दिसंबर) को खराब विजिबिलिटी के कारण रद्द कर दिया गया। घने कोहरे की परत ने इकाना स्टेडियम को घेर लिया। इससे सर्दियों के महीनों में उत्तरी भारत में मुकाबले कराने के BCCI के शेड्यूलिंग पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस बात पर दुख जताया कि फैंस को कोहरे के कारण परेशानी हुई। थरूर ने घने कोहरे और गंभीर वायु प्रदूषण के बीच लखनऊ में मैच करवाने के फैसले पर सवाल उठाया। 

शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "क्रिकेट फैंस लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच शुरू होने का बेकार में इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ज्यादातर उत्तर भारतीय शहरों में फैले घने स्मॉग और 411 के AQI की वजह से विजिबिलिटी इतनी खराब है कि क्रिकेट मैच नहीं हो सकता। उन्हें मैच तिरुवनंतपुरम (केरल) में शेड्यूल करना चाहिए था, जहां अभी AQI लगभग 68 है!"

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच बुधवार को लखनऊ में घने कोहरे के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। भारत पांच मैच की सीरीज में 2-1 से आगे है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी सीरीज के लिए नवंबर और दिसंबर के दौरान न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ, रांची, रायपुर, विशाखापत्तनम, कटक, अहमदाबाद, गुवाहाटी और कोलकाता को वेन्यू के तौर पर चुना गया था। यह वह समय होता है जब लखनऊ, न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला जैसे मेजबान शहरों में प्रदूषण का स्तर आमतौर पर सबसे खराब होता है।

बयान में प्रदूषण का जिक्र नहीं


आधिकारिक बयान में सिर्फ कहा गया है कि चौथा टी20 इटरनेशनल मैच अत्यधिक कोहरे के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। लेकिन सच्चाई यह थी कि प्रदूषण और कोहरे की एक मोटी चादर ने इकाना स्टेडियम को घेर लिया था। इससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी। बुधवार को लखनऊ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर खतरनाक स्तर में रहा। इससे खिलाड़ियों के कल्याण के प्रति बीसीसीआई की प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

मास्क पहन कर मैदान में उतरे पांड्या

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को मैच से पहले भारतीय टीम के वार्म-अप के दौरान प्रदूषण से बचने के लिए सर्जिकल मास्क पहने देखा गया। शाम सात बजे शुरू होने वाला मैच आखिरकार छठे निरीक्षण के बाद रात साढ़े 9 बजे रद्द कर दिया गया। खिलाड़ियों ने शाम साढे़ 7 बजे तक अपना वार्म-अप सत्र खत्म कर दिया था। फिर ड्रेसिंग रूम में लौट गए थे। ठंड का सामना करते हुए रात 9 बजे तक दर्शकों की भीड़ भी कम होने लगी थी।

BCCI के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के राजीव शुक्ला निरीक्षण के दौरान मैदान पर आए। लेकिन मैच अधिकारियों से बात करने के बाद उनकी भावभंगिमा से निराशा साफ झलक रही थी। कोई रिजर्व दिन नहीं होने के कारण दोनों टीमें अब शुक्रवार को होने वाले अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए अहमदाबाद जाएंगी। बीसीसीआई आयोजन स्थलों का आवंटन करते समय रोटेशन नीति का पालन करता हैलेकिन बोर्ड 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से पहले स्थल बदलने पर विचार कर सकता था।

ये भी पढ़ें- संसद में ई-सिगरेट पी रहे थे कीर्ति आजाद? BJP ने शेयर की 'वेपिंग' करते TMC सांसद का वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।