Hurun India Wealth Report : देश में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। देश में 8 लाख से ज्यादा करोड़पति परिवार हैं। करोड़पतियों के मामले में मुंबई और दिल्ली सबसे आगे हैं। ताजे आंकड़ों से पता चलता है कि देश में हर 30 मिनट में एक नया मिलियनेयर परिवार बन रहा है। देश में करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मर्सिडीज बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक देश में धनकुबेर बढ़े हैं। देश में करीब 8.71 लाख ऐसे करोड़पति परिवार हैं जिनकी नेटवर्थ 8.5 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा है। पिछले 4 साल में करोड़पतियों की संख्या 90 फीसदी बढ़ी है। 4 साल से हर 30 मिनट में इस लिस्ट में एक परिवार शामिल होता है। 2017-2025 के बीच $ मिलियनेयर की संख्या 445 फीसदी बढ़ी है।
मर्सिडीज बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि 2025 में देश में करोड़पति परिवारों की संख्या 8.71 है। वहीं, 2024 में करोड़पति परिवारों की संख्या 7.41 लाख थी। 2023 में देश में करोड़पति परिवारों की संख्या 6.31 लाख थी। वहीं, 2022 में देश में 5.38 लाख करोड़पति परिवार थे। जबकि 2021 में देश में 4.58 लाख करोड़पति परिवार थे।
किस शहर में कितने करोड़पति?
मर्सिडीज बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक 8.5 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा नेटवर्थ वाले करोड़पति परिवारों की सबसे ज्यादा संख्या मुंबई में है। मुंबई में ऐसे परिवारों की संख्या 1.42 लाख है। नई दिल्ली में इस कटेगरी के परिवारों की संख्या 68,000 है। वहीं, बंगलुरु में इस कटेगरी के 31,600 परिवार हैं। अहमदाबाद में 8.5 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा नेटवर्थ वाले करोड़पति परिवारों की संख्या 26,800 है।
कोलकाता में ऐसे परिवारों की संख्या 26,600 है। वहीं, चेन्नई में 8.5 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा नेटवर्थ वाले करोड़पति परिवारों की संख्या 22,800 है। पुणे में ऐसे 22,500 और हैदराबाद में 19,800 परिवार हैं। चेन्नई में 8.5 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा नेटवर्थ वाले करोड़पति परिवारों की संख्या 10,800 है। वहीं, सूरत में ऐसे परिवारों के संख्या 5,700 है।
पैसे वाले कहां करते हैं खर्च?
मर्सिडीज बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक 75 फीसदी अमीर नेचुरल डायमंड पसंद करते हैं। उनको रोलेक्स, gucci और LV जैसे ब्रांड्स पसंद है। उनको एयरलाइन्स में एमिरेट्स खास पसंद है। होटल ब्रांड्स में उनको इंडियन होटल्स पसंद है।