Get App

India Wealth Report : तेजी से बढ़ी अमीरों की संख्या, देश में 8 लाख से ज्यादा करोड़पति परिवार

Hurun India Wealth Report : मर्सिडीज बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि 2025 में देश में करोड़पति परिवारों की संख्या 8.71 है। वहीं, 2024 में करोड़पति परिवारों की संख्या 7.41 लाख थी। 2023 में देश में करोड़पति परिवारों की संख्या 6.31 लाख थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2025 पर 3:25 PM
India Wealth Report : तेजी से बढ़ी अमीरों की संख्या, देश में 8 लाख से ज्यादा करोड़पति परिवार
India Wealth Report : मर्सिडीज बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक 8.5 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा नेटवर्थ वाले करोड़पति परिवारों की सबसे ज्यादा संख्या मुंबई में है

Hurun India Wealth Report : देश में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। देश में 8 लाख से ज्यादा करोड़पति परिवार हैं। करोड़पतियों के मामले में मुंबई और दिल्ली सबसे आगे हैं। ताजे आंकड़ों से पता चलता है कि देश में हर 30 मिनट में एक नया मिलियनेयर परिवार बन रहा है। देश में करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मर्सिडीज बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक देश में धनकुबेर बढ़े हैं। देश में करीब 8.71 लाख ऐसे करोड़पति परिवार हैं जिनकी नेटवर्थ 8.5 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा है। पिछले 4 साल में करोड़पतियों की संख्या 90 फीसदी बढ़ी है। 4 साल से हर 30 मिनट में इस लिस्ट में एक परिवार शामिल होता है। 2017-2025 के बीच $ मिलियनेयर की संख्या 445 फीसदी बढ़ी है।

मर्सिडीज बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि 2025 में देश में करोड़पति परिवारों की संख्या 8.71 है। वहीं, 2024 में करोड़पति परिवारों की संख्या 7.41 लाख थी। 2023 में देश में करोड़पति परिवारों की संख्या 6.31 लाख थी। वहीं, 2022 में देश में 5.38 लाख करोड़पति परिवार थे। जबकि 2021 में देश में 4.58 लाख करोड़पति परिवार थे।

किस शहर में कितने करोड़पति?

मर्सिडीज बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक 8.5 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा नेटवर्थ वाले करोड़पति परिवारों की सबसे ज्यादा संख्या मुंबई में है। मुंबई में ऐसे परिवारों की संख्या 1.42 लाख है। नई दिल्ली में इस कटेगरी के परिवारों की संख्या 68,000 है। वहीं, बंगलुरु में इस कटेगरी के 31,600 परिवार हैं। अहमदाबाद में 8.5 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा नेटवर्थ वाले करोड़पति परिवारों की संख्या 26,800 है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें