Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को News18 DEFCON 2026 में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को लेकर भारत की नीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब परमाणु धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तानी जमीन से होने वाली किसी भी दुश्मन जैसी कार्रवाई को अब युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।
