Indian Railways New Trains: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे 26 अक्टूबर 2026 को दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। ये ट्रेनें पश्चिम बंगाल और झारखंड को उत्तर प्रदेश के रास्ते राजस्थान से जोड़ेंगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को नया विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि दोनों उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है। नई सेवाओं से प्रयागराज, कानपुर, आगरा और राजस्थान के खातीपुरा तक पहुंचना आसान हो सकेगा।
रेलवे की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेनें सांतरागाछी-खातीपुरा और टाटानगर-खातीपुरा के बीच चलाई जाएंगी। 'दैनिक जागरण' अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों का उद्घाटन 26 अक्टूबर, सोमवार को होगा। हालांकि, चलने की तारीख और उसकी डिटेल्स शेड्यूल बाद में घोषित की जाएगी।
कौन-सी हैं दोनों नई ट्रेनें?
भारतीय रेलवे की घोषणा के अनुसार, दोनों सेवाएं फिलहाल उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएंगी। इनके रूट में पूर्वी भारत के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं।
- सांतरागाछी-खातीपुरा उद्घाटन स्पेशल: ट्रेन नंबर 08061
- टाटानगर-खातीपुरा उद्घाटन स्पेशल: ट्रेन नंबर 08181
दोनों ट्रेनें झारखंड के रांची, डाल्टनगंज और अन्य प्रमुख स्टेशनों से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगी। आगे इनका ठहराव मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल और आगरा क्षेत्र के स्टेशनों पर होगा। इसके बाद ट्रेनें राजस्थान के दौसा और खातीपुरा की ओर जाएंगी।
1. सांतरागाछी-खातीपुरा ट्रेन: जानिए रूट और टाइमिंग
2. टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन: कब और कहां पहुंचेगी?
दोनों ट्रेनों में कितने कोच होंगे?
रेलवे की तरफ से शेयर किए गए डिटेल्स के अनुसार, दोनों उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों की कोच संरचना अलग-अलग रखी गई है।
चार राज्यों के बीच रेल संपर्क होगा मजबूत
इन नई ट्रेन सेवाओं का उद्देश्य पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर करना है। इस रूट पर चलने वाले यात्रियों को प्रमुख शहरों और रेलवे जंक्शनों के बीच यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। रेलवे के मुताबिक, बेहतर संपर्क से व्यापार, पर्यटन और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासकर उन यात्रियों को लाभ हो सकता है, जिन्हें पूर्वी भारत से उत्तर प्रदेश होते हुए राजस्थान जाना होता है।