Get App

राजस्थान जाने वालों के लिए खुशखबरी! यूपी समेत 4 राज्यों को मिलेंगी 2 नई एक्सप्रेस ट्रेनें, 26 अक्टूबर से होगा उद्घाटन; मिर्जापुर में भी स्टॉपेज

Indian Railways New Trains: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे 26 अक्टूबर को दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है, जो पश्चिम बंगाल और झारखंड को उत्तर प्रदेश के रास्ते राजस्थान से जोड़ेंगी। इन ट्रेनों के चलने से चार राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। खास बात यह है कि दोनों ट्रेनों का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर भी होगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 25, 2026 पर 3:02 PM
राजस्थान जाने वालों के लिए खुशखबरी! यूपी समेत 4 राज्यों को मिलेंगी 2 नई एक्सप्रेस ट्रेनें, 26 अक्टूबर से होगा उद्घाटन; मिर्जापुर में भी स्टॉपेज
Indian Railways New Trains: प्रयागराज, कानपुर, आगरा और खातीपुरा जाने वाले यात्रियों को भी नए रेल विकल्प का लाभ मिल सकेगा

Indian Railways New Trains: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे 26 अक्टूबर 2026 को दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। ये ट्रेनें पश्चिम बंगाल और झारखंड को उत्तर प्रदेश के रास्ते राजस्थान से जोड़ेंगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को नया विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि दोनों उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है। नई सेवाओं से प्रयागराज, कानपुर, आगरा और राजस्थान के खातीपुरा तक पहुंचना आसान हो सकेगा।

रेलवे की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेनें सांतरागाछी-खातीपुरा और टाटानगर-खातीपुरा के बीच चलाई जाएंगी। 'दैनिक जागरण' अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों का उद्घाटन 26 अक्टूबर, सोमवार को होगा। हालांकि, चलने की तारीख और उसकी डिटेल्स शेड्यूल बाद में घोषित की जाएगी।

कौन-सी हैं दोनों नई ट्रेनें?

भारतीय रेलवे की घोषणा के अनुसार, दोनों सेवाएं फिलहाल उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएंगी। इनके रूट में पूर्वी भारत के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें