इंडिगो की उड़ानों में आ रही रुकावट से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को रविवार शाम तक कैंसिल फ्लाइट्स के टिकट की रिफंड प्रोसेस पूरी करने को कहा है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि यात्रियों से अलग हुआ सामान अगले दो दिनों में उन तक पहुंच जाए। इंडिगो की फ्लाइट्स की दिक्कतें शनिवार को 5वें दिन भी जारी हैं। इन 5 दिनों में 1,000 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा है कि रिफंड प्रोसेस में किसी भी देरी या नियमों का पालन न करने पर एयरलाइन के खिलाफ तुरंत रेगुलेटरी कार्रवाई की जाएगी।
