International Yoga Day 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (21 जून) को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामूहिक योग कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास किया। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 'स्वस्थ आयु के लिए योग' की थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "योग आज केवल हमारी निजी जीवन शैली के जरूरी हो। इतना ही नहीं है बल्कि योग दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए एक आवश्यकता भी है।" कोलकाता में अलग-अलग जगहों पर एक साथ हुए योग सत्रों में लगभग 10 लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
