Get App

West Bengal Election 2026: बंगाल में चुनाव खत्म होने के एक दिन बाद I-PAC के डायरेक्टर विनेश चंदेल को मिली जमानत, ED ने क्यों नहीं किया बेल का विरोध?

West Bengal Election 2026: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार (30 अप्रैल) को इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के सह-संस्थापक और डायरेक्ट विनेश चंदेल को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत दे दी। I-PAC तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़ी एक राजनीतिक रणनीति सलाहकार संस्था है। चुनाव से ठीक पहले चंदेल को गिरफ्तार किया गया था

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 12:27 PM
West Bengal Election 2026: बंगाल में चुनाव खत्म होने के एक दिन बाद I-PAC के डायरेक्टर विनेश चंदेल को मिली जमानत, ED ने क्यों नहीं किया बेल का विरोध?
IPAC के डायरेक्टर विनेश चंदेल को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव समाप्त होने के एक दिन बाद इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी यानी आईपैक (I-PAC) के डायरेक्टर विनेश चंदेल को गुरुवार (30 अप्रैल) को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चंदेल की जमानत का विरोध नहीं किया है। इलेक्शन मैनेजमेंट करने वाली कंपनी I-PAC तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़ी एक राजनीतिक रणनीति सलाहकार संस्था है। कंपनी TMC का चुनावी कैंपेन देख रही थी।

ED के एक अधिकारी ने बताया कि I-PAC के सह-संस्थापक विनेश चंदेल जांच के दौरान अपनी मर्जी से और पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। इससे ED के अधिकारों और दलीलों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, ED ने चंदेल पर कुछ शर्तें लगाने की मांग की थी। कोर्ट ने जमानत के साथ ये शर्तें लगाईं कि वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और न ही गवाहों को प्रभावित करेंगे। कोर्ट ने चंदेल से यह भी कहा कि वे जांच में सहयोग करें और सारी जानकारी दें। साथ हीजांच के लिए उपलब्ध रहें।

चुनाव से पहले हुए थे गिरफ्तार

दिल्ली की एक कोर्ट ने 23 अप्रैल को चंदेल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 14 अप्रैल को कोर्ट ने ED को चंदेल से 10 दिनों तक अपनी कस्टडी में पूछताछ करने की इजाजत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि यह मानने के पुख्ता कारण हैं कि वे कई करोड़ रुपये के अपराध से कमाए गए पैसों को बनाने, उन्हें दूसरी जगह भेजने और अपने पास रखने से जुड़ी प्रक्रियाओं और गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें