Get App

Middle East Crisis: एयर इंडिया और इंडिगो की मिडिल ईस्ट की कई उड़ानें हुई रद्द, युद्ध के बीच एयरस्पेस में जारी है पाबंदियां

Middle East Flight Cancelled: इंडिगो ने जानकारी दी है कि मिडिल ईस्ट में बदलते हालात और हवाई क्षेत्र की पाबंदियों के कारण दुबई की उड़ानों में बड़े बदलाव किए गए है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट पर अपनी 'फ्लाइट स्टेटस' जरूर चेक कर लें

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 11:46 AM
Middle East Crisis: एयर इंडिया और इंडिगो की मिडिल ईस्ट की कई उड़ानें हुई रद्द, युद्ध के बीच एयरस्पेस में जारी है पाबंदियां
एयर इंडिया समूह ने अपनी UAE की अतिरिक्त उड़ानों में कटौती की है

Iran-US War: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र में पाबंदियां जारी है। इसका सीधा असर भारत से खाड़ी देशों की उड़ानों पर पड़ा है। रविवार, 15 मार्च को एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने अपनी कई उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है।

दुबई की उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने जानकारी दी है कि मिडिल ईस्ट में बदलते हालात और हवाई क्षेत्र की पाबंदियों के कारण दुबई की उड़ानों में बड़े बदलाव किए गए है। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट पर अपनी 'फ्लाइट स्टेटस' जरूर चेक कर लें। एयरलाइन प्रभावित यात्रियों को व्यक्तिगत रूप से नोटिफिकेशन भेज रही है। कंपनी ने कहा है कि वह अधिकारियों के संपर्क में है और जैसे ही स्थिति सुधरेगी, नेटवर्क को फिर से बहाल किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें