भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने भारत सरकार के स्वदेशी मिशन के तहत एक कदम और आगे बढ़ने का फैसला किया है। देश का यह बेहद सम्मानित संस्थान अंतरिक्ष में अपना ठिकाना यानी स्पेस स्टेशन खड़ा करने की योजना पर काम कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antariksh Station) का पहला मॉड्यूल 2028 में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। 140 करोड़ भारतीयों का सपना पूरा होने में और काम करने लायक बनने में लगभग 10 साल का समय लगेगा। बीएएस 2035 तक पूरी तरह से विकसित स्पेस स्टेशन बन सकेगा।
