जम्मू-कश्मीर LG मनोज सिन्हा के पोते ने की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Suicide Case: जेब से बरामद नोट में लिखा था कि पुलिस उसकी मृत्यु से पहले लिखे गए नोट्स की जांच करे। इस नोट के बाद जब परिवार वालों ने आरव का मोबाइल फोन चेक किया, तो उसके नोटपैड पर अंग्रेजी में लिखा एक लंबा मैसेज मिला। मोबाइल नोट में लिखा था कि आरव काफी समय से परेशान चल रहा था

अपडेटेड Oct 28, 2025 पर 9:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पुलिस को मृतक की जेब से एक छोटा-सा नोट मिला है, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया है

Lieutenant Governor Manoj Sinha: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पोते ने कानपुर स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। इस चौंकाने वाली घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान आरव सिन्हा के रूप में हुई है, जो स्टेट लेवल का तैराक भी था। पुलिस को मृतक की जेब से एक छोटा-सा नोट मिला है, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया है।

जेब से बरामद नोट में लिखा था कि पुलिस उसकी मृत्यु से पहले लिखे गए नोट्स की जांच करे। इस नोट के बाद जब परिवार वालों ने आरव का मोबाइल फोन चेक किया, तो उसके नोटपैड पर अंग्रेजी में लिखा एक लंबा मैसेज मिला। मोबाइल नोट में लिखा था कि आरव काफी समय से परेशान चल रहा था। उसे सपने में तीन-चार लोग दिखाई दे रहे थे, जो उसे अपने परिवार को नुकसान पहुंचने या आत्महत्या करने के लिए कह रहे थे।

छठ मनाने गया था परिवार, इधर हो गया बड़ा कांड


घटना के समय आरव घर पर अकेला था, जबकि उसके माता-पिता और बहन बाहर थे। आरव के माता-पिता छठ पूजा के लिए भागलपुर गए हुए थे, और उसकी बहन यूनिवर्सिटी गई हुई थी। जब आरव की बहन घर लौटी, तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी ने अंदर जाकर देखा, तो आरव फंदे से लटका हुआ पाया गया।

कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने पुष्टि की कि आरव के मोबाइल के नोटपैड पर अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। आरव के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों की पूरी सच्चाई सामने आ सके। बताया गया है कि आरव एक बेहतरीन स्टेट लेवल का तैराक था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।