Lieutenant Governor Manoj Sinha: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पोते ने कानपुर स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। इस चौंकाने वाली घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान आरव सिन्हा के रूप में हुई है, जो स्टेट लेवल का तैराक भी था। पुलिस को मृतक की जेब से एक छोटा-सा नोट मिला है, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया है।
