विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत के रिश्ते लोगों के आपसी संबंधों से जुड़े हैं, न कि मौजूदा सरकार के साथ। न्यूज18 के राइजिंग भारत समिट के दौरान "न्यू वर्ल्ड ऑर्डर" सेशन में बोलते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा, "भारत से ज़्यादा कोई भी देश बांग्लादेश की भलाई नहीं चाहता। हमें उम्मीद है कि बंगलादेश सही दिशा में आगे बढ़ेगा,सही काम करेगा।" "भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के बारे में अपनी चिंता से बंगलादेश की सरकार को अवगत करा दिया है।" विदेश मंत्रालय (MEA) ने पहले कहा था कि 2024 में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ़ हिंसा के 2,200 मामले सामने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत का रिश्ता "खास" है।
