J&K News: जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के दूरदराज के इलाके दच्चन से लापता दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के शव गुरुवार (12 नवंबर) तड़के बरामद किए गए। दोनों जवानों के शरीर पर गोलियों के निशान थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उनके सर्विस हथियार भी गायब हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों के सरकारी हथियार नहीं मिले हैं, जिससे घटना में संभावित आतंकी संलिप्तता का संदेह गहरा गया है। ऐसे में इलाके में आतंकियों की ओर से घात लगाकर हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
