JEE Advanced 2026: जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE) एडवांस्ड देश के प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी में प्रवेश का जरिया माना जाता है। यह देश की सबसे मुश्किल प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। हाल ही में इस परीक्षा में पिछले कुछ सालों में छात्रों की हिस्सेदारी से जुड़े आंकड़े जारी किए गए हैं। IIT रुड़की ने शनिवार को जॉइंट इम्प्लीमेंटेशन कमेटी (JIC) की रिपोर्ट जारी की। इसके अनुसार, JEE एडवांस्ड 2026 में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों का क्वालिफिकेशन रेट तेजी से बढ़ा है। वहीं, सभी श्रेणियों में क्वालिफाइंग मार्क्स बढ़े हें। इसमें शामिल छह साल के समय में महिलाओं ने भी अपना सबसे ज्यादा क्वालिफिकेशन रेट दर्ज किया।
