Jind-Sonipat DEMU Route: रेल मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली 10 कोच वाली DEMU ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच 75 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन डीजल या बिजली आधारित ट्रैक्शन के बजाय हाइड्रोजन फ्यूल सेल का उपयोग करके बिजली उत्पादन करेगी। इसकी कुल पावर आउटपुट 1,200 किलोवाट है। यह डिस्ट्रीब्यूटेड पावर रोलिंग स्टॉक (DPRS) टेक्नोलॉजी पर काम करेगी। इसके तहत पावर क्षमता किसी एक लोकोमोटिव में केंद्रित होने के बजाय पूरी ट्रेन में वितरित होती है।
