Job News: 'कुछ तो करना है', Policybazaar ने पहलगाम आतंकी हमले से प्रभावितों को दी नौकरी और पढ़ाई की पेशकश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमलों ने पूरे देश को हिला दिया है। इस हमले में कम से कम 26 लोगों की जान गई है। इस मामले से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई हाथ आगे बढ़ रहे हैं। पॉलिसीबाजार ने भी 'कुछ तो करना है' के उद्देश्य से आतंकी हमले से प्रभावित लोगों के परिवारों को जॉब और बच्चे की पढ़ाई में सपोर्ट देने की पेशकश की है

अपडेटेड Apr 25, 2025 पर 1:21 PM
Story continues below Advertisement
Job News: पहलगाम में हुए आतंकी हमलों से प्रभावित लोगों को पॉलिसीबाजार (Policybazaar) ने राहत की पेशकश की है। आतंकी हमले के प्रभावितों को पॉलिसीबाजार ने जॉब और पढ़ाई-लिखाई से जुड़े सपोर्ट की बात कही है।

Job News: पहलगाम में हुए आतंकी हमलों से प्रभावित लोगों को पॉलिसीबाजार (Policybazaar) ने राहत की पेशकश की है। आतंकी हमले के प्रभावितों को पॉलिसीबाजार ने जॉब और पढ़ाई-लिखाई से जुड़े सपोर्ट की बात कही है। कंपनी के कहना है कि आतंकी हमले से सभी दुखी हैं और लोगों के अंदर काफी गुस्सा है। पॉलिसीबाजार का कहना है कि पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, उसकी पीड़ा के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं, उसने असहनीय दर्द दिया है। इस घटना से प्रभावित लोगों के लिए 'कुछ तो करना है' के उद्देश्य से कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है और अपनी तरफ से मदद की पेशकश की है।

Policybazaar ने क्या लिया फैसला?

पॉलिसीबाजार ने खुलासा किया कि बोर्ड के भीतर इस मामले को लेकर चर्चा हुई और इसका सिर्फ एक ही एजेंडा था-कुछ तो करना है। इसमें एक फाउंडेशन बनाने का फैसला लिया गया ताकि आतंकी हमले से प्रभावित लोगों की मदद हो सके। कंपनी का कहना है कि इस दर्द से किसी को भी न गुजरना पड़े लेकिन कंपनी हर भारतीय का समर्थन करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहने की पूरी कोशिश करेगी, फिर चाहे वह आम नागरिक हों, पुलिसकर्मी हों, पैरामिलिट्री या सशस्त्र बल हों। कंपनी ने पहलगाम आतंकी हमले से प्रभावित हर भारतीय परिवार को देश के किसी भी हिस्से मे मौजूद पॉलिसीबाजार के ऑफिस में जॉब की पेशकश की है और बच्चे की पढ़ाई-लिखाई का खर्चा उठाने की बात कही है।


ऐसे करें संपर्क

कंपनी का कहना है कि आतंकी हमले से प्रभावित परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवर बनाने की दिशा में यह एक बहुत छोटा सा प्रयास है। कंपनी का कहना है,'हम अगर हम अभी मदद नहीं करते हैं, तो जब यह हमारे घरों तक पहुंचेगा तो कोई भी हमारी मदद करने नहीं आएगा। हम इन परिवारों से जुड़ने के लिए प्रशासन से संपर्क करेंगे, अन्यथा यदि आप उन्हें जानते हैं तो कृपया PBfoundation@policybazaar.com के माध्यम से हमसे जुड़ने में मदद करें। आप अकेले नहीं हैं और हम इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़े हैं। जय हिंद!!!'

Pahalgam Attack: पीड़ित परिवारों को ₹1 करोड़ की मदद देगा NSE, सीईओ आशीष चौहान ने किया ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।