Job News: पहलगाम में हुए आतंकी हमलों से प्रभावित लोगों को पॉलिसीबाजार (Policybazaar) ने राहत की पेशकश की है। आतंकी हमले के प्रभावितों को पॉलिसीबाजार ने जॉब और पढ़ाई-लिखाई से जुड़े सपोर्ट की बात कही है। कंपनी के कहना है कि आतंकी हमले से सभी दुखी हैं और लोगों के अंदर काफी गुस्सा है। पॉलिसीबाजार का कहना है कि पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, उसकी पीड़ा के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं, उसने असहनीय दर्द दिया है। इस घटना से प्रभावित लोगों के लिए 'कुछ तो करना है' के उद्देश्य से कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है और अपनी तरफ से मदद की पेशकश की है।
