53rd Chief Justice of India: न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आज को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत कई ऐतिहासिक फैसलों और आदेशों का हिस्सा रहे हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण और पेगासस स्पाइवेयर मामला शामिल है।
