Weather forecast for November 19: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। 19 नवंबर को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिलेगा।
