Get App

कल का मौसम 8 जून: इन 16 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक IMD ने दिए ये अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने 8 जून को कई राज्यों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज आंधी और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गांगेय पश्चिम बंगाल, असम व मेघालय, कोंकण व गोवा, महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से धूलभरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 07, 2026 पर 8:05 PM
कल का मौसम 8 जून: इन 16 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक IMD ने दिए ये अलर्ट
कल का मौसम 8 जून: इन 16 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 जून के लिए देशव्यापी मौसम का बुलेटिन और पूर्वानुमान जारी कर दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 7 जून को मानसून पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरी उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पूरे नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम के साथ-साथ त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। आईएमडी ने 8 जून को देश के 16 से अधिक राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश और ओडिशा व अंडमान में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले भयंकर बवंडर (Thundersquall) का अलर्ट जारी किया है।

तटीय कर्नाटक में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 जून को दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है। तटीय कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही यहां तेज सतही हवाएं भी चलेंगी। आंतरिक कर्नाटक के साथ-साथ केरल और माहे में भी 8 जून को भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इन क्षेत्रों में भी तेज सतही हवाएं चलने की चेतावनी है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 8 जून को भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

पूर्वोत्तर समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें