Get App

कल का मौसम 14 मई: इन राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, बिहार से बंगाल तक इन इलाकों में 60kmph स्पीड वाले थंडरस्क्वॉल का खतरा

KalKa Mausam May 14: IMD ने 14 मई के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और थंडरस्क्वॉल का अलर्ट जारी किया है। बिहार, झारखंड और बंगाल में 60 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। जानिए आज के मौसम का पूरा हाल

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2026 पर 10:36 PM
कल का मौसम 14 मई: इन राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, बिहार से बंगाल तक इन इलाकों में 60kmph स्पीड वाले थंडरस्क्वॉल का खतरा
14 मई 2026 को उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है

Kal Ka Mausam May 14: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा नाइट वेदर बुलेटिन में देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। 14 मई 2026 को उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, वहीं बिहार, झारखंड और बंगाल के कुछ हिस्सों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार वाले थंडरस्क्वॉल (प्रचंड तूफान) का खतरा मंडरा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने वेल-मार्क्ड कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। इसके असर से 16 मई तक मानसून के अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले 14 मई को देश के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते भारी बारिश और तूफान की स्थिति बनी रहेगी।

पूर्वोत्तर भारत: मूसलाधार बारिश का अलर्ट

14 मई को उत्तर-पूर्व के राज्यों में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें