Weather forecast for November 17: देश के अलग-अलग हिस्सों में 17 नवंबर को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनने की आशंका है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। दूसरी तरफ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट है।
