Get App

बारिश के बाद 15 मिनट में तैयार होगा मैदान, 350 करोड़ से बदलेगी कानपुर की किस्मत! ग्रीनपार्क स्टेडियम में ये सब बदल जाएगा

कानपुर शहर में क्रिकेट की पहचान करीब 80 साल पुराने इस ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम का कायाकल्प होने जा रहा हे। स्टेडियम के प्रस्तावित कायाकल्प पर 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 45 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। आइए जानें इस योजना के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 1:36 PM
बारिश के बाद 15 मिनट में तैयार होगा मैदान, 350 करोड़ से बदलेगी कानपुर की किस्मत! ग्रीनपार्क स्टेडियम में ये सब बदल जाएगा
वर्ष 1945 में अस्तित्व में आए ग्रीनपार्क को देश के पांच प्रमुख पुराने टेस्ट केंद्रों में शामिल किया जाता है।

कानपुर शहर में क्रिकेट पहचान रहे ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम का अब नए दौर में प्रवेश होने जा रहा है। करीब 80 साल पुराने इस स्टेडियम के कायाकल्प पर 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 45 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। ग्रीनपार्क को सिर्फ खूबसूरत बनाने की नहीं, बल्कि ऐसा आधुनिक क्रिकेट सेंटर बनाने की तैयारी है, जहां भविष्य में टेस्ट, वनडे, टी-20 और आईपीएल जैसे बड़े मुकाबले कराए जा सकें।

बारिश के बाद 15 मिनट में तैयार होगा मैदान

ग्रीनपार्क स्टेडियम में सबसे बड़ा बदलाव मैदान के ड्रेनेज सिस्टम में होगा। विश्वस्तरीय ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा, जिससे बारिश के बाद मैदान को करीब 15 मिनट में दोबारा मैच के लिए तैयार किया जा सके। इसके अलावा दर्शक दीर्घाओं का पुनर्निर्माण, आधुनिक मीडिया सेंटर, खिलाड़ियों के लिए पवेलियन, फ्लड लाइट, पार्किंग, वीवीआईपी सुविधाएं, फिटनेस और रिकवरी सेंटर समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दर्शक क्षमता को बढ़ाकर करीब 55 हजार तक करने की योजना है।

यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन संजय कपूर के मुताबिक ग्रीनपार्क में पिचों के अलाइनमेंट में भी बदलाव प्रस्तावित है। आधुनिक सुविधाओं के साथ मैदान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा, ताकि बड़े मुकाबलों के आयोजन में मौसम या दूसरी व्यवस्थाएं बाधा न बनें।

ग्रीनपार्क का कायाकल्प शहर की क्रिकेट विरासत को नई पहचान देने की कोशिश है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें