उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा हृदय विदारक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में रहने वाले 51 साल के कारगिल युद्ध लड़ चुके रिटायर्ड फौजी ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और इकलौते बेटे की हत्या कर दी और फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
