Kanpur Lamborghini Crash: उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैंबॉर्गिनी से छह लोगों को कुचलने के मामले में आरोपी शिवम मिश्रा के वकील ने दावा किया है कि घटना के समय उनका क्लाइंट कार नहीं चला रहा था। जबकि कानपुर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के बयान एवं अन्य सबूतों से यह साफ हो गया है कि गाड़ी मिश्रा ही चला रहा था। मिश्रा के वकील मृत्युंजय कुमार ने कहा कि लैंबॉर्गि मिश्रा के परिवार का ड्राइवर मोहन चला रहा था, न कि शिवम।
