Get App

Kanpur Lamborghini Crash: कानपुर लैंबॉर्गिनी कार हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

Kanpur Lamborghini Crash: उत्तर प्रदेश में कानपुर के हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी टक्कर मामले में आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। लैंबॉर्गिनी एक इतालवी लग्जरी स्पोर्ट्स कार है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस कार ने 8 फरवरी को पैदल चलने वालों और गाड़ियों को टक्कर मार दी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 10:19 AM
Kanpur Lamborghini Crash: कानपुर लैंबॉर्गिनी कार हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार
Kanpur Lamborghini Crash: लैंबॉर्गिनी कार हादसे में आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Kanpur Lamborghini Crash: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लैंबॉर्गिनी से छह लोगों को कुचलने के मामले में तंबाकू कारोबारी के बेटे आरोपी शिवम मिश्रा को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले मिश्रा के वकील ने दावा किया था कि घटना के समय उनका क्लाइंट कार नहीं चला रहा था। जबकि कानपुर पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज, चश्मदीदों के बयान एवं अन्य सबूतों से यह साफ हो गया है कि कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था।

लैंबॉर्गिनी एक इतालवी लग्जरी स्पोर्ट्स कार है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस कार ने 8 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे ग्वालटोली इलाके में वीआईपी रोड पर पैदल चलने वालों और गाड़ियों को टक्कर मार दी।

इस बीच, हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी टक्कर मामले की जांच में बुधवार को उस समय एक नया मोड़ आ गया, जब मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने मुआवजा मिलने के बाद इस सिलसिले में आगे कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करने की इच्छा जाहिर की। एक अन्य घटनाक्रम में कार के कथित ड्राइवर मोहनलाल ने दावा किया कि जब कार ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारी, तो तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा नहीं बल्कि वह खुद गाड़ी चला रहा था।

शिवम के वकील धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के मामले में शिकायत दर्ज कराने वाले ई-रिक्शा चालक मोहम्मद तौफीक (18) ने कहा है कि उसका आरोपी पक्ष से समझौता हो गया है। अब वह इस मामले में चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। सिंह ने दावा किया कि दुर्घटना के समय मोहनलाल कार चला रहा था। उसने तौफीक के इलाज के खर्च और अन्य नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें