Karnataka By-Election Results: कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के अंतिम चरण की मतगणना में बड़ा राजनीतिक नतीजा सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार उमेश मेती ने 21,866 वोटों के अंतर से शानदार जीत हासिल की है, जिससे पार्टी खेमे में उत्साह का माहौल है। अंतिम परिणामों के मुताबिक, उमेश मेती को कुल 97,941 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 76,075 वोटों पर संतोष करना पड़ा। इस जीत को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण बढ़त माना जा रहा है।
