Get App

Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक में कुर्सी का घमासान खत्‍म! मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, अब नए सीएम होंगे डीके शिवकुमार

Siddaramaiah Resignation: बेगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को सौंप दिया है। राज्यपाल यहां नहीं हैं। वे आज रात लौट रहे हैं। इसलिए, मैंने इस्तीफा उनके कार्यालय में जमा कर दिया। इस दौरान सिद्धारमैया के साथ नए सीएम बनने जा रहे डीके शिवकुमार भी मौजूद थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 28, 2026 पर 3:40 PM
Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक में कुर्सी का घमासान खत्‍म! मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, अब नए सीएम होंगे डीके शिवकुमार
Siddaramaiah Resignation: सिद्धारमैया ने कर्नाटक सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है

Karnataka CM News: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। वर्तमान सीएम सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 77 साल के अनुभवी नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार (28 मई) को अपना इस्तीफा आधिकारिक तौर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के विशेष सचिव को सौंप दिया है। राज्यपाल इस वक्त राज्य से बाहर हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार सुबह अपने आवास पर ब्रेकफास्ट के दौरान हुई बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद छोड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया।

उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार डी.के. शिवकुमार तथा अन्य मंत्री इस बैठक में मौजूद थे। कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "मुझे सिद्धारमैया (मुख्यमंत्री के तौर पर) का इस्तीफा मिल गया है। लेकिन राज्यपाल के लौटने के बाद ही वे इसे स्वीकार कर सकते हैं।" राज्यपाल थावरचंद गहलोत इससे पहले आज ही सुबह मध्य प्रदेश के नागदा स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है वह आज रात तक वापस लौट सकते हैं।

उसके बाद वह आधिकारिक तौर पर सीएम का इस्तीफा मंजूर कर लेंगे। बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, "मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को सौंप दिया है। राज्यपाल यहां नहीं हैं। वे आज रात लौट रहे हैं। इसलिए, मैंने इस्तीफा उनके कार्यालय में जमा कर दिया।" सिद्धारमैया ने कहा, "हाई कमान के पहले ही इस्तीफा देने के लिए कहने के बाद मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है।"

सिद्धारमैया ने आगे कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के अनुसार ही किया जाना है। हमारे पास पूर्ण बहुमत है। इसलिए, यह संवैधानिक है कि मुख्यमंत्री को (सरकार बनाने की) अनुमति दी जाए... मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें