Khaleda Zia Funeral: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बुधवार (31 दिसंबर) को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे। डॉ. जयशंकर ने ढाका में खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक संदेश सौंपा। यह संदेश बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के लिए दिया गया। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. जयशंकर का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
