Get App

पटना में खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर फायरिंग! सिक्योरिटी गार्ड घायल, Khan Sir ने मांगी सुरक्षा

Khan Sir Coaching Center Firing Update: मंगलवार (2 जून) रात बिहार की राजधानी पटना में मुसल्लहपुर हाट के पास स्थित मशहूर एजुकेटर खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर कई राउंड गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कथित तौर पर एक सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। SP कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा कि पुलिस स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर रही है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 03, 2026 पर 8:56 AM
पटना में खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर फायरिंग! सिक्योरिटी गार्ड घायल, Khan Sir ने मांगी सुरक्षा
Khan Sir Coaching institute Firing: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार रात को गोलियां चलीं

Khan Sir Coaching institute Firing: बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में स्थित चर्चित ऑनलाइन टीचर और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार (2 जून) देर रात फायरिंग और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर रात के समय कुछ युवक आए और इंस्टीट्यूट में कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान कई पोस्टर फाड़ दिए। विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना ऐसे स्थान के पास हुई है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के लिए एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। खान सर का कैंपस पटना के सबसे चर्चित कोचिंग सेंटर में शामिल है। यहां रोज बड़ी संख्या में छात्र पहुंचते हैं। फायरिंग की खबर के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस फिलहाल घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बता दें कि खान सर पटना के सबसे लोकप्रिय कोचिंग टीचर और यूट्यूबर हैं।

खान सर ने मांगी सुरक्षा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें