भारत

भयंकर अग्निकांड से दहल उठा कोलकाता!

Kolkata Fire News : भयंकर अग्निकांड से दहल उठा कोलकाता! | Rituraj Hotel Fire News | Sukanta Majumdar Kolkata Fire News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक होटल में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई है। एक शख्स जान बचाने के लिए होटल से कूद गया लेकिन उसकी भी मौत हो गई। इस मामले पर बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि एक भयावह अग्निकांड हुआ है। यह कोई दुर्घटना नहीं थी, यह बार-बार हो रहा है। विशेष रूप से जो बड़ा बाजार इलाका है, वह एक तरह से महाभारत के लक्षागृह की तरह बना दिया गया है, जहां पैसा देकर सब कुछ संभव है। और हमारे मुख्यमंत्री जी मेले, खेल और किचन सेंटर, नाच-गाना, के साथ मजे कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में आखिर क्या चल रहा है?