Get App

लालू यादव के नाती आदित्य सिंगापुर में क्यों ले रहे हैं मिलिट्री ट्रेनिंग? जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

रोहिणी आचार्य का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। शुरुआत में कई लोगों को लगा कि यह पोस्ट भारतीय सेना से जुड़ी है, लेकिन बाद में एक पोस्ट के जरिए साफ किया गया कि मामला भारतीय सेना का नहीं, बल्कि सिंगापुर सेना का है। बताया गया कि आदित्य ने प्री-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिंगापुर में दो साल की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग (BMT) शुरू की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 7:33 PM
लालू यादव के नाती आदित्य सिंगापुर में क्यों ले रहे हैं मिलिट्री ट्रेनिंग? जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई
लालू प्रसाद यादव के नाती आदित्य मिलिट्री ट्रेनिंग लेने जा रहे हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नाती आदित्य मिलिट्री ट्रेनिंग लेने जा रहे हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि, आदित्य भारत में नहीं बल्कि सिंगापुर में मिलिट्री ट्रेनिंग लेने जा रहे हैं। वह सिंगापुर में नेशनल सर्विस के तहत अनिवार्य दो साल की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग (BMT) करेंगे।यह जानकारी उनकी मां और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की।

रोहिणी आचार्य ने दी जानकारी 

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने 5 जनवरी को बताया कि उनका सबसे बड़ा बेटा आदित्य प्री-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय सेना में दो साल की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए जा रहा है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 18 साल की उम्र में आदित्य ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और अब वह सेना की ट्रेनिंग के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व का पल है और बेटे को उसकी लंबी और कठिन ट्रेनिंग के लिए शुभकामनाएं दीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें