सरकार ने मंगलवार को लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव रखा है। इसमें राज्यों के लिए 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें रखी गई हैं। यह जानकारी न्यूज 18 को एक सरकारी सर्कुलर से मिली है। यह बिल सांसदों के साथ शेयर कर दिया गया है और इसे संसद के आगामी विशेष सत्र में 16 अप्रैल से पेश किया जाएगा।
