Get App

फैट कम करना पड़ा भारी, कॉलेज की छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो देख खाया ‘बोरेक्स’, गई जान

Social Media Health Video: आजकल सोशल मीडिया पर हेल्थ प्रोडक्ट से संबंधित वीडियो बहुत दिखाए जाते हैं। इसका सेवन लोग बिना किसी डर के करते हैं और डॉक्टर से पूछना जरूरी भी नहीं समझते। जिस वजह से उन्हें शारिरिक परेशानी तो उठानी ही पड़ती है साथ ही जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 2:18 PM
फैट कम करना पड़ा भारी, कॉलेज की छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो देख खाया ‘बोरेक्स’, गई जान
फैट कम करना पड़ा भारी, कॉलेज की छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो देख खाया ‘बोरेक्स’, गई जान

Social Media Health Video: आजकल सोशल मीडिया पर हेल्थ प्रोडक्ट से संबंधित वीडियो बहुत दिखाए जाते हैं। इसका सेवन लोग बिना किसी डर के करते हैं और डॉक्टर से पूछना जरूरी भी नहीं समझते। जिस वजह से उन्हें शारिरिक परेशानी तो उठानी ही पड़ती है साथ ही जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है। जी हां, दरअसल ऐसा ही एक मामला मदुरै जिले से सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, कॉलेज की एक प्रथम वर्ष की छात्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दी गई सलाह के बाद कथित तौर पर 'वेंकारम' (बोरेक्स) नामक पदार्थ का सेवन कर लिया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक, कलैयारसी (19), दिहाड़ी मजदूर वेल मुरुगन (51) और विजयलक्ष्मी की बेटी थी और मीनाम्बालपुरम, सेल्लूर के कामराज क्रॉस स्ट्रीट की निवासी थी। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, वह नारिमेडु के एक प्रतिष्ठित निजी महिला महाविद्यालय में पढ़ रही थी।

छात्रा वजन को लेकर थी परेशान

पुलिस ने बताया कि कलैयारासी, जो अपने वजन को लेकर चिंतित थी, अक्सर वजन घटाने के उपाय खोजती रहती थी। पिछले हफ्ते, उसने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो देखा जिसका नाम था "वेंकारम से फैट पिघलाएं और स्लिम बॉडी पाएं"। 16 जनवरी को, उसने कीझामासी स्ट्रीट पर थेरमुट्टी के पास एक देसी दवा की दुकान से वह पदार्थ खरीदा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें