LPG Shortage in india: खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन ऑर्डर पर डिलिवरी करने वाले प्लेटफॉर्म 'मैजिकपिन' ने राहत की खबर दी है। magicpin ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कमी से प्रभावित रेस्तरांओं के ऑर्डर में अब सुधार देखने को मिल रहा है। मैजिकपिन के संस्थापक एवं CEO अंशू शर्मा ने कहा कि रेस्तरांओं ने अपने मेन्यू में समायोजन किया है। साथ ही वे खाना पकाने के वैकल्पिक तरीके अपना रहे हैं।
