Get App

LPG: सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का ऐलोकेशन बढ़ाकर 70% किया, इन इंडस्ट्रीज को पहले मिलेगी सप्लाई

LPG: सरकार ने 27 मार्च को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स का ऐलोकेशन 50 फीसदी से बढ़ाकर 70 फीसदी कर दिया। हालांकि, सरकार ने यह बताया है कि कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई में किन इंडस्ट्रीज को प्रायरिटी मिलेगी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 27, 2026 पर 1:59 PM
LPG: सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का ऐलोकेशन बढ़ाकर 70% किया, इन इंडस्ट्रीज को पहले मिलेगी सप्लाई
सरकार ने हालांकि यह कहा है कि 20 फीसदी अतिरिक्त ऐलोकेशन का फायदा उठाने के लिए सभी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल एलपीजी कंज्यूमर्स को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पास रजिस्टर्ड होना जरूरी है।

LPG: कमर्शियल एलपीजी के यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने 27 मार्च को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स का ऐलोकेशन 50 फीसदी से बढ़ाकर 70 फीसदी कर दिया। हालांकि, सरकार ने यह बताया है कि कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई में किन इंडस्ट्रीज को प्रायरिटी मिलेगी। प्रायरिटी वाली इंडस्ट्रीज की लिस्ट में स्टील, ऑटोमोबाइल्स, टेक्सटाइल्स, डायज, केमिकल्स और प्लास्टिक्स इंडस्ट्रीज शामिल हैं। पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई का असर क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई पर पड़ा है।

ऐलोकेशन में प्रोसेस इंडस्ट्रीज को मिलेगी प्रायरिटी

प्रायरिटी वाले सेक्टर में भी प्राथमिकता प्रोसेस इंस्ट्रीज या उन इंडस्ट्रीज को मिलेगा जिनमें स्पेशियलाइज्ड हीटिंग पर्पस के लिए सिर्फ एलपीजी का इस्तेमाल होता है। सरकार ने शुरुआत में कमर्शियल यूजर्स को एवरेज मंथली रिक्वायरमेंट का सिर्फ 20 फीसदी ऐलोकेशन का ऐलान किया था। अतिरिक्त 10 फीसदी ऐलोकेशन का ऐलान उन राज्यों के लिए किया गया था जिनका जोर एलपीजी की जगह पीएनजी के इस्तेमाल पर है।

पहले ही कुल ऐलोकेशन 50 फीसदी तक पहुंच गया था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें