Sonam Raghuvanshi Case: 'हमें अब सोचना पड़ेगा...', सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान

Sonam Raghuvanshi Case: 11 मई को सोनम और राजा शादी के बंधन में बंध गए थे। वहीं शादी के 6 दिन बाद यानी 16 मई को सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को मारने की साजिश को फाइनल रूप दिया। इसी दौरान सोनम ने राजा को हनीमून के लिए शिलांग चलने को राजी किया। मेघालय पुलिस ने 9 जून को सोनम रघुवंशी के साथ-साथ तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया

अपडेटेड Jun 10, 2025 पर 8:11 PM
Sonam Raghuvanshi Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड पर हत्याकांड को लेकर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव का बयान भी सामने आया है।

Sonam Raghuvanshi Case: मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी के हत्याकांड के खुलासे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। वहीं राजा रघुवंशी के मर्डर में उनकी पत्नी का हाथ होने के खुलासे के बाद हर कोई हैरान है। पत्नी सोनम रघुवंशी ने शादी के महज 17 दिनों बाद ही राजा को मौत के घाट उतरवा दिया। इस निर्मम हत्याकांड को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों से हमें सबक लेते हुए आगे बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।

सीएम मोहन यादव ने कही ये बात

मुख्यमंत्री मोहन यादव से इंदौर के जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं  इस घटना से बहुत दुखी हूं। बिल्कुल सही बात है कि इस विषय पर हम सबको विचार करना चाहिए। बच्चों का विवाह करते समय तो करना ही चाहिए, साथ ही बच्चों पर निगाह भी रखना चाहिए।' उन्होंने कहा कि शायद इन्हीं सब वजहों से पुराने जमाने में तो लोग शादी के तुरंत बाद नए वर-वधू को अपने जिले से बाहर भेजने से डरा करते थे, या उन्हें बिल्कुल नहीं भेजते थे।'


चार लोगों की हुई गिरफ्तारी

बता दें कि 11 मई को सोनम और राजा शादी के बंधन में बंध गए थे। वहीं शादी के 6 दिन बाद यानी 16 मई को सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को मारने की साजिश को फाइनल रूप दिया। इसी दौरान सोनम ने राजा को हनीमून के लिए शिलांग चलने को राजी किया।  मेघालय पुलिस ने 9 जून को सोनम रघुवंशी के साथ-साथ तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया।  सोनम के साथ ही साथ पुलिस ने तीन और आरोपी विशाल चौहान, राज कुशवाह और आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया है, जो इस हत्याकांड में शामिल थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।