BMC Election Results Live: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कहां कितना हुआ वोटिंग?
महाराष्ट्र में गुरुवार को हुए 29 नगर निकायों के चुनाव में 54.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राज्य की नवगठित इचलकरंजी महानगरपालिका में सबसे ज्यादा 69.76 फीसदी। जबकि मीरा-भयंदर महानगरपालिका में सबसे कम 48.64 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव में 52.94 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
आयोग ने बताया कि ठाणे महानगरपालिका चुनाव में 55.59 फीसदी, कल्याण-डोंबिवली में 50.32, नवी मुंबई में 57.15, उल्हासनगर में 52.10, भिवंडी निजामपुर में 53.43, वसई-विरार में 57.12, पनवेल में 55.67, नासिक में 56.67, मालेगांव में 64.08, धुले में 56.73, जलगांव में 53.60 फीसदी मतदान हुआ।
इसके अलावा अहिल्यानगर में 64.67 फीसदी, पुणे में 52.42, पिंपरी-चिंचवड़ में 57.71, सोलापुर में 53.02, कोल्हापुर में 66.53, सांगली-मिराज-कुपवाड में 61.03, छत्रपति संभाजीनगर में 59.82, नांदेड़-वाघाला में 61.37, लातूर में 60.08, परभणी में 65.99, अमरावती में 54.10, अकोला में 55.61, नागपुर में 51.38, चंद्रपुर में 56.89 और जालना में 61.16 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।