Maharashtra Local Body Election Results 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके नेतृत्व वाले 'महायुति' गठबंधन को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने रविवार (21 दिसंबर) को कहा कि यह जीत जनकेंद्रित विकास में उनके विश्वास को दर्शाता है। शाम तक मिले रुझानों और परिणामों के अनुसार, बीजेपी ने इस साल 129 नगर परिषदों (45%) में जीत हासिल की है, जो 2017 के 94 की तुलना में ऐतिहासिक वृद्धि है।
