Maharashtra News: मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाड़ी ने बुधवार (14 मई) को पांच सितारा होटल और मशहूर हस्तियों के स्वामित्व वाले आउटलेट समेत दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों को एक महीने के भीतर देवनागरी लिपि में मराठी में लिखे साइनबोर्ड प्रमुखता से लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्देश का पालन नहीं किया गया तो 'शिव सेना जैसी' प्रतिक्रिया दी जाएगी। डिप्टी मेयर ने मुंबई की सभी दुकानों, होटलों और दफ्तरों में एक महीने के अंदर मराठी साइनबोर्ड लगाने का आदेश दिया गया है।
