Maharashtra shocker: महाराष्ट्र के बीड जिले में इजरायल के साथ युद्ध के दौरान फिलिस्तीन की मदद का झूठा दावा करके अवैध रूप से चार करोड़ रुपये से अधिक की रकम वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फर्जी तरीके से चंदा जुटाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल और हमास के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से फिलिस्तीन में कुल 71,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। अक्टूबर 2025 में गाजा में लड़ाई रोकने के लिए हुए सीजफायर के बाद से 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
