Dwarka Pond Accident: गुरुवार सुबह दिल्ली के द्वारका स्थित गोल्फ कोर्स परिसर में बने DDA तालाब में 8-10 साल तक की आयु के तीन बच्चे डूब गए। अधिकारियों के अनुसार, सुबह 7 बजे के कुछ ही समय बाद सेक्टर 23 पुलिस स्टेशन में घटना की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली, जिसके बाद स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अन्य कर्मचारियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
