Get App

नासिक TCS केस में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी निदा खान छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार

Nashik TCS Case: यौन शोषण और धर्मांतरण के मामले में FIR दर्ज होने के 40 दिन बाद, निलंबित TCS कर्मचारी निदा खान को गुरुवार देर रात महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी नासिक SIT और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस कमिश्नर के संयुक्त अभियान से किया गया।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 08, 2026 पर 7:50 AM
नासिक TCS केस में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी निदा खान छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार
नासिक धर्मांतरण मामले में फरार आरोपी निदा खान गिरफ्तार

Nashik TCS Case: बलात्कार, यौन शोषण और धर्मांतरण के मामले में FIR दर्ज होने के 40 दिन बाद, निलंबित TCS कर्मचारी निदा खान को गुरुवार देर रात महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में गिरफ्तार किया गया। नासिक SIT, छत्रपति संभाजीनगर क्राइम ब्रांच और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस कमिश्नर द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के बाद खान को गिरफ्तार किया गया।

निदा खान कौन हैं? नासिक TCS मामला क्या है?

निदा खान TCS की निलंबित कर्मचारी है, जो कंपनी की नासिक यूनिट में कार्यरत थी। उस पर यौन उत्पीड़न, मानसिक शोषण और महिलाओं पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने से संबंधित एक मामले में संलिप्त होने का आरोप है। इससे पहले, पुलिस ने इसी मामले में छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि निदा खान कई दिनों से फरार थी और नासिक पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें